#हरदोई:- नामित सभासदों को एसडीएम ने दिलाई शपथ, जनसेवा का लिया संकल्प#
#हरदोई:- नामित सभासदों को एसडीएम ने दिलाई शपथ, जनसेवा का लिया संकल्प#
#हरदोई: नगर पालिका परिषद हरदोई के नामित सभासदों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आज संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती एवं नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्र ‘मधुर’ की उपस्थिति में एसडीएम सदर सुशील कुमार मिश्र ने चारों नव-नामित सभासद जिनमें रीना गुप्ता, संतोष कुमार सिंह पटेल, अनूप सिंह मोनू, विनोद बाल्मीकि को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। जबकि पांचवे नामित सभासद आकाश पाठक के नाम में शासन से त्रुटिवश आकाश पाल हो गया, जिससे आज उन्हें शपथ नहीं दिलाई जा सकी, गजत संशोधन के बाद उन्हें शपथ दिलाई जाएगी। अन्य नामित सभासदों ने शपथ ग्रहण के दौरान नगर के विकास और जनहित में कार्य करने का संकल्प लिया#
#इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। सभी ने नव नियुक्त सभासदों का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। इस मौके पर ईओ रामेन्द्र सिंह ने कार्यक्रम में आये सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया#

No comments