#लखीमपुर:- खीरी- में सिविल कोर्ट परिसर में दिनदहाड़े फायरिंग, अधिवक्ता घायल#
#लखीमपुर:- खीरी- में सिविल कोर्ट परिसर में दिनदहाड़े फायरिंग, अधिवक्ता घायल#
#लखीमपुर: खीरी- सिविल कोर्ट परिसर में दिनदहाड़े हुई फायरिंग से हड़कंप मच गया। पारिवारिक विवाद के चलते चाचा ने अपने सगे अधिवक्ता भतीजे को गोली मार दी। गोली भतीजे की पीठ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया#
#घटना सिविल कोर्ट परिसर की बताई जा रही है। वारदात को अंजाम देने का आरोप अधिवक्ता जे.के. राज पर है। फायरिंग के बाद कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग इधर-उधर भागने लगे#
#सूचना मिलते ही जिला अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल और पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बाद दोनों अधिकारी घायल वकील का हाल जानने के लिए ओयल स्थित जिला अस्पताल रवाना हो गईं#
#पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की तलाश की जा रही है#

No comments