Breaking News

#जालौन: करोड़ों का पुल, शुरुआत में ही दरारें—गुणवत्ता पर बड़ा सवाल#


#जालौन: करोड़ों का पुल, शुरुआत में ही दरारें—गुणवत्ता पर बड़ा सवाल#

#जालौन: डकोर क्षेत्र के बिलराया–पनवाड़ी मार्ग पर कुकरगांव के पास 7.90 करोड़ रुपये से बना पुल उद्घाटन के कुछ समय बाद ही सवालों में घिर गया है। पुल किनारों और अप्रोच रोड में दरारें, उखड़ाव और धंसान के संकेत सामने आए हैं, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर संदेह खड़ा हो गया है#

#ग्रामीणों का आरोप है कि इतना बड़ा बजट खर्च होने के बावजूद काम घटिया हुआ है। पुल किनारों पर सुरक्षा इंतजाम अधूरे हैं, जिससे हादसे की आशंका बनी हुई है#

#सूत्रों के मुताबिक मऊ मिहोनी में बने नए पुल की अप्रोच भी धंस गई है। लोगों ने मामले की जांच कर जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है #जालौन #ब्रिज_विवाद #घटिया_निर्माण #जनता_की_सुरक्षा #भ्रष्टाचार #उत्तरप्रदेश #सेतु_निगम #लोकनिर्माण #तुरंत_जांच #एक्शन- ले- प्रशासन#

No comments