#हरदोई:- बेनीगंज में गोमती नदी किनारे मिला अज्ञात शव, पुलिस ने शिनाख्त के प्रयास शुरू किए#
#हरदोई:- बेनीगंज में गोमती नदी किनारे मिला अज्ञात शव, पुलिस ने शिनाख्त के प्रयास शुरू किए#
#हरदोई: बेनीगंज- के प्रताप नगर क्षेत्र में बरगदिया घाट के पास गोमती नदी के किनारे एक अज्ञात शव मिला है। पुलिस ने शव को बरामद कर उसकी शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष आंकी गई है। जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 3 बजे उधर से गुजर रहे पशु चरवाहों ने गोमती नदी के किनारे अधेड़ का शव पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना बेनीगंज पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी के पानी से बाहर निकलवाया और उसकी शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। मृतक के शरीर पर मैरून रंग की मटमैली शर्ट और काले रंग की जीन्स पैंट थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शव करीब 3 से 4 दिन पुराना लग रहा है जिसे जंगली जानवरों ने कई जगह से नोचने का प्रयास किया है। इंस्पेक्टर मार्कण्डेय सिंह के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस आगे की जांच में जुटी है#

No comments