Breaking News

#हरदोई:- लेखपाल पर रिश्वत मांगने का आरोप, दिव्यांग किसान ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार#


#हरदोई:- लेखपाल पर रिश्वत मांगने का आरोप, दिव्यांग किसान ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार#

#हरदोई: जिले में राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। एक दिव्यांग किसान ने लेखपाल पर खसरा-खतौनी में हिस्सेदारी सही करने के नाम पर रिश्वत मांगने और शिकायतों को नजरअंदाज करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तहसील क्षेत्र के ग्राम पचकोहरा परगना बंगर निवासी वेदपाल उर्फ नन्दपाल पुत्र अजोद्धी ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह भूखंड संख्या 223क, रकबा 0.4300 हेक्टेयर का सहखातेदार है और उसमें उसका 1/5 हिस्सा दर्ज है। आरोप है कि रियल टाइम खतौनी तैयार करते समय उसका हिस्सा कम कर दिया गया#

#पीड़ित का कहना है कि उसने हिस्सेदारी दुरुस्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन भी किया और सभी अभिलेख उपलब्ध कराए, लेकिन संबंधित लेखपाल ने रिपोर्ट लगाने के बजाय 2000 रुपये की मांग की। आरोप है कि रुपये न देने पर काम न करने की बात कही गई और पूर्व में दिए गए प्रार्थना पत्र भी फाड़कर फेंक दिए गए।
शिकायतकर्ता ने स्वयं को 90 प्रतिशत दिव्यांग बताते हुए कहा कि वह लगातार अधिकारियों के चक्कर काटने को मजबूर है और लेखपाल के व्यवहार से भयभीत है। पीड़ित ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराकर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तथा उसके भूमि अभिलेखों में सही हिस्सेदारी दर्ज कराने की मांग की है#

No comments