#हरदोई:- मझिगवां में भगवान परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई गई, ब्राह्मण समाज को राष्ट्र उत्थान में योगदान देने का आह्वान#
#हरदोई:- मझिगवां में भगवान परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई गई, ब्राह्मण समाज को राष्ट्र उत्थान में योगदान देने का आह्वान#
#हरदोई: कोतवाली क्षेत्र बेनीगंज के मझिगवां गांव में रविवार को भगवान परशुराम जयंती श्रद्धा और धूमधाम से मनाई गई। यह आयोजन ग्राम पंचायत प्रधान मुकेश मौर्या और अनूप मिश्रा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे और भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजेंद्र प्रसाद मिश्र ने भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने ब्राह्मण समाज से एकजुट होकर राष्ट्र के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज की जागरूकता और एकता से ही राष्ट्र की दिशा और दशा में सकारात्मक परिवर्तन संभव है। वहीं युवा कवि शुभम शुक्ला ने अपने संबोधन में भगवान परशुराम को त्याग, तपस्या और न्याय का प्रतीक बताया। उन्होंने समाज में शिक्षा, संस्कार और एकता को बढ़ावा देने के लिए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। जहां अध्यापक आशुतोष पांडे ने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन हमें अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने और समाज के कमजोर वर्गों की रक्षा करने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर विनीत पांडे, राजीव रंजन त्रिपाठी, नीरज शुक्ला, दीपू शुक्ला, सूर्या सिंह, विशाल सिंह, शैलेंद्र कुमार मिश्रा, सुनीत पांडे, सौरभ सिंह, अभयराज सिंह, सुनील रावत, विनीत कुमार सिंह, राजू मिश्रा, आशुतोष त्रिवेदी, नारायण अवस्थी, गिरीश मिश्रा, मुकेश तिवारी, लल्लन तिवारी, कौशल पांडे, विनोद पांडे, दूध नाथ तिवारी, सुरेश शुक्ला, नरेंद्र मिश्र सहित तमाम ग्राम व क्षेत्रवासी मौजूद रहे#

No comments