#हरदोई:- डीएम का आदेश बेअसर! ओवरलोड व ओवर हाइट डंफर का बेखौफ़ हो रहा संचालन#
#हरदोई:- डीएम का आदेश बेअसर! ओवरलोड व ओवर हाइट डंफर का बेखौफ़ हो रहा संचालन#
#हरदोई: शाहजहांपुर रोड पर बेहटागोकुल थानाक्षेत्र में सैदपुर पुल के निकट ओवरहाइट और ओवरलोड डंपर खुलेआम यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए दौड़ रहे हैं, जबकि डीएम अनुनय झा ने सड़क सुरक्षा समिति की पिछली दो बैठकों में एआरटीओ व यातायात पुलिस के अधिकारियो को सख्त निर्देश दिए हैं कि ओवरलोड व ओवरहाइट वाहनों का पंजीयन निरस्त किया जाये। बावजूद इसके तेज रफ्तार और क्षमता से अधिक भार के साथ चलने वाले वाहनों से सड़क पर चलने वाले अन्य वाहन चालक और पैदल यात्री लगातार जोखिम में हैं#
#इतना ही नहीं, ओवरलोड डंपरों की वजह से सड़कों को भी भारी नुकसान पहुंच रहा है। भारी भार के चलते सड़कें समय से पहले टूट रही हैं, जिससे सरकारी धन की बर्बादी भी हो रही है। जबकि डीएम अनुनय झा ने सड़क सुरक्षा की पिछली दो बैठकों में एआरटीओ व यातायात पुलिस के अधिकारियो को सख्त निर्देश दिए हैं कि ओवरलोड व ओवरहाइट वाहनों का पंजीयन निरस्त किया जाये। यह तस्वीर हरदोई-शाहजहांपुर रोड की है, जहां नियमों की अनदेखी कर डंपरों का संचालन जारी है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग करते हुए ऐसे वाहनों पर तत्काल रोक लगाने की अपील की है#

No comments