Breaking News

#सोनभद्र:- दबंग ने दो मासूमों को ‘मुर्गा’ बनाकर दी सजा, आरोपी गिरफ्तार#


#सोनभद्र:- दबंग ने दो मासूमों को ‘मुर्गा’ बनाकर दी सजा, आरोपी गिरफ्तार#

#सोनभद्र: जिले के घोरावल थाना क्षेत्र के बकौली गांव में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक दबंग व्यक्ति ने दो मासूम बच्चों को कथित तौर पर सजा देते हुए ‘मुर्गा’ बना दिया और उनकी पीठ पर ईंट रख दी#

#जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे तालाब में मछली पकड़ने गए थे। इसी दौरान मछली पालन करने वाला दबंग मौके पर पहुंच गया और बच्चों को पकड़कर सजा देने लगा। आरोपी ने हाथ में बांस की छड़ी लेकर बच्चों को धमकाया कि अगर वे हिले तो उन्हें बुरी तरह पीटा जाएगा। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद चाइल्ड लाइन ने मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस से शिकायत की#

#सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चों को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी बाबिल सोनकर को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि यह घटना सोमवार की है, जबकि इसका वीडियो मंगलवार को सामने आया। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है#

No comments