Breaking News

#फर्रुखाबाद:- 08 अप्रैल 2026- श्री राजपूत करणी सेना के "प्रदेश अध्यक्ष" दुर्गेश सिंह दीपू- द्वारा फर्रुखाबाद जिले के "सुशील सिंह चौहान" को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया#


#फर्रुखाबाद:- 08 अप्रैल 2026- श्री राजपूत करणी सेना के "प्रदेश अध्यक्ष" दुर्गेश सिंह दीपू- द्वारा फर्रुखाबाद जिले के "सुशील सिंह चौहान" को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया#

#देश के सबसे बड़े क्षत्रिय संगठन श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश कार्यालय लखनऊ में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए "प्रदेश अध्यक्ष" दुर्गेश सिंह दीपू- द्वारा जनपद फर्रुखाबाद के सुशील सिंह चौहान को पुनः एक बार फिर "जिला अध्यक्ष" पद पर नियुक्त किया है। यह कदम संगठन की जमीनी मजबूती को नई दिशा प्रदान करेगा#

#जिलाध्यक्ष" सुशील सिंह चौहान- ने इस नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "यह निर्णय न केवल हमारी संगठनात्मक क्षमता को सशक्त बनाएगा, बल्कि क्षेत्रीय स्तर पर श्री राजपूत करणी सेना की गतिविधियों को नई ऊँचाइयों पर ले जाएगा। अपने पूर्व कार्यकाल के अनुभव और पूर्ण समर्पण के साथ मैं फर्रुखाबाद जिले में संगठन विस्तार, सामाजिक कार्यों तथा समाज जागरूकता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दूंगा#

#इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष विनीत सिंह, जितेंद्र सिंह प्रदेश संगठन मंत्री, विकास सिंह फर्रुखाबाद जिला प्रभारी, अरविंद चौहान, जिला उपाध्यक्ष मुकेश चौहान, जिला महासचिव अवनीश तोमर, जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ बिटाना चौहान, जिला महासचिव महिला प्रकोष्ठ रेखा सोमवंशी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने इस निर्णय का एक स्वर में स्वागत किया और संगठन के विस्तार के लिए कटिबद्धता जताई#

#श्री राजपूत करणी सेना क्षत्रिय समाज की एकजुटता, सामाजिक उत्थान और राष्ट्रहित में अपनी गतिविधियों को और तेज करेगी/ सुशील सिंह चौहान "जिलाध्यक्ष फर्रुखाबाद#

No comments