#हरदोई:- राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, बैंक अधिकारियों को दिए गए निर्देश#
#हरदोई:- राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, बैंक अधिकारियों को दिए गए निर्देश#
#हरदोई: दिनांक 09 अप्रैल 2026 को मा० राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं मा० उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के दिशा-निर्देशन में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई श्रीमती रीता कौशिक के निर्देशन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई#
#अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण काव्या सिंह द्वारा अपने विश्राम कक्ष में आयोजित इस बैठक में आगामी 9 मई 2026 को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में जनपद के विभिन्न बैंकों के अधिकारियों ने भाग लिया#
#इस दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक ऋण संबंधी वादों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही वादकारियों को समय से नोटिस तामिल कराने के लिए बैंक अधिकारियों को समय पर नोटिस कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में उपस्थित अधिकारियों से लोक अदालत को सफल बनाने के लिए समन्वय के साथ कार्य करने की अपील की गई#

No comments