Breaking News

#हरदोई:- में तहसील गेट पर बीमार महिला की मौत, SDM ने दिखाई संवेदनशीलता#


#हरदोई:- में तहसील गेट पर बीमार महिला की मौत, SDM ने दिखाई संवेदनशीलता#

#हरदोई: इलाज कराकर लौट रही एक महिला की तहसील सदर के गेट पर ही मौत हो गई और हैरानी की बात ये रही कि शव काफी देर तक मौके पर पड़ा रहा, लेकिन जिम्मेदार तंत्र समय पर शव वाहन तक उपलब्ध नहीं करा सका। भीड़ जुटी रही, पर व्यवस्था की संवेदनहीनता साफ नजर आई। सूचना पर पहुंचे एसडीएम ने इस मुश्किल घड़ी में संवेदनशीलता का परिचय देते हुए स्थिति को संभाला#

#थाना सुरसा क्षेत्र की रहने वाली मृतका राबिना (32), पत्नी रामनीर, पिछले एक साल से टीबी जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही थी। मृतका की मां ने बताया कि उसका पिहानी से इलाज कराकर वापस गांव खजुरमई ला रहे थे,तभी सदर तहसील गेट पर बस का इंतजार करते वक्त वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही एसडीएम सदर सुशील कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे,एसडीएम ने ईओ नगर पालिका और सीएमओ को फोन कर शव वाहन उपलब्ध कराने के लिए कहा लेकिन न तो ईओ और न ही सीएमओ शव वाहन उपलब्ध करा सके।इस दौरान एसडीएम ने ईओ को इस अव्यवस्था के लिए फटकार लगाई#

#जहां एक ओर सिस्टम फेल होता दिखा, वहीं एसडीएम सुशील कुमार मिश्रा ने संवेदनशीलता दिखाते हुए खुद मोर्चा संभाला। काफी देर तक शव वाहन न पहुंचने पर उन्होंने तत्काल एक चार पहिया वाहन की व्यवस्था कराकर शव को घर भिजवाया। मौके पर मौजूद कांग्रेस जिला अध्यक्ष विक्रम पांडेय ने भी मानवीय पहल करते हुए न सिर्फ सहयोग किया, बल्कि परिजनों को आर्थिक मदद देकर राहत पहुंचाई। प्रशासन ने परिवार को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का भरोसा दिया है, लेकिन यह घटना व्यवस्था की लापरवाही पर बड़ा सवाल जरूर खड़ा कर गई है#

No comments