Breaking News

#लखनऊ:- गर्मी को देखते हुए बिजली विभाग अलर्ट, बिना कटौती सप्लाई के निर्देश#


#लखनऊ:- गर्मी को देखते हुए बिजली विभाग अलर्ट, बिना कटौती सप्लाई के निर्देश#

#लखनऊ: प्रदेश में बढ़ती गर्मी को देखते हुए बिजली विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। पावर कॉर्पोरेशन अध्यक्ष ने सभी संबंधित अधिकारियों को कहा है कि बिना कटौती सुचारू बिजली सप्लाई सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को गर्मी के मौसम में किसी प्रकार की परेशानी न हो#

#इसके साथ ही स्थानीय फॉल्ट की शिकायत मिलने पर टीम को तत्काल मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान करने के आदेश दिए गए हैं। अधिकारियों से कहा गया है कि शिकायतों के निस्तारण में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। विभाग ने ट्रिपिंग की घटनाओं पर भी कड़ा रुख अपनाया है। निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी कीमत पर अनावश्यक ट्रिपिंग न होने पाए और बिजली व्यवस्था लगातार सुचारू बनी रहे#

No comments