#हरदोई:- फर्जी परिवार खड़ा कर जमीन की बिक्री, असली मालिक और खरीदार दोनों ठगी के शिकार#
#हरदोई:- फर्जी परिवार खड़ा कर जमीन की बिक्री, असली मालिक और खरीदार दोनों ठगी के शिकार#
#हरदोई: जनपद के संडीला तहसील क्षेत्र के ग्राम गौसगंज से जमीन जालसाजी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें भू-माफियाओं ने एक जीवित परिवार के नाम पर फर्जी पहचान बनाकर न सिर्फ उनकी पुश्तैनी जमीन बेच दी, बल्कि खरीदार महिला से भी लाखों रुपये की ठगी कर ली। मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित देवेंद्र मिश्रा पुत्र स्व. ब्रह्मदत्त मिश्रा मूल रूप से ग्राम गौसगंज के निवासी हैं, लेकिन पिछले करीब 30 वर्षों से उनका परिवार उन्नाव जनपद के शुक्लागंज में निवास कर रहा है। गांव में उनकी पैतृक जमीन और मकान मौजूद है। आरोप है कि उनकी गैरमौजूदगी का फायदा उठाते हुए जालसाजों ने देवेंद्र मिश्रा, उनकी बहन कीर्ति मिश्रा और माता किरण मिश्रा के नाम पर फर्जी आधार कार्ड और फोटो तैयार कर लिए#
इ#न फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एक कथित मुख्तारनामा तैयार कराया गया और तहसील संडीला स्थित उपनिबंधक कार्यालय में मिलीभगत कर 31 दिसंबर 2025 और 13 जनवरी 2026 को जमीन का विक्रय पत्र निष्पादित कर दिया गया। जनवरी में गांव पहुंचने पर देवेंद्र मिश्रा को इस फर्जीवाड़े की जानकारी हुई। मामले में दूसरा पक्ष खरीदार महिला श्रीमती बेबी पत्नी श्रीकांत का भी सामने आया है, जिन्होंने खुद को ठगी का शिकार बताया है। उनका आरोप है कि अधिवक्ता सौरभ कुमार पाण्डेय और उनके सहयोगियों ने उन्हें भरोसा दिलाया कि वे असली जमीन मालिकों से उनकी मुलाकात करा रहे हैं। इसी विश्वास में उन्होंने करीब 3 लाख रुपये नकद और अन्य रकम ऑनलाइन दे दी#
#श्रीमती बेबी के अनुसार, रजिस्ट्री के समय जिन लोगों को देवेंद्र मिश्रा और कीर्ति मिश्रा के रूप में प्रस्तुत किया गया, वे वास्तव में बहरूपिये थे। बाद में जब उन्होंने असली परिवार से संपर्क किया, तो पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि जालसाजों ने फर्जी आधार कार्ड, फोटो और अंगूठे के निशान का इस्तेमाल कर पूरी साजिश को अंजाम दिया। इस गिरोह में स्थानीय वकील, बिचौलिए और फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले लोगों की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है#
#पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए धारा 173(4) बीएनएसएस के तहत जांच शुरू कर दी है और जांच अधिकारी मुकेश कोठारी को तफ्तीश सौंपी गई है। पीड़ित देवेंद्र मिश्रा ने सिविल जज (जूनियर डिवीजन) हरदोई की अदालत में विक्रय पत्र निरस्त करने के लिए वाद दायर किया है, जबकि खरीदार महिला ने अपने पैसे वापस दिलाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। रिपोर्ट: पुनीत सिंह पटेल#

No comments