#हरदोई:- जन्मदिन से पहले हरियाली का संदेश: कर्ण सिंह राणा ने किया पौधरोपण, समाज को दी प्रेरणा#
#हरदोई:- जन्मदिन से पहले हरियाली का संदेश: कर्ण सिंह राणा ने किया पौधरोपण, समाज को दी प्रेरणा#
#हरदोई:- जन्मदिन से पहले हरियाली का संदेश: कर्ण सिंह राणा ने किया पौधरोपण, समाज को दी प्रेरणा#
#हरदोई: समाजसेवा के प्रति समर्पित युवा चेहरे कर्ण सिंह राणा ने अपने जन्मदिवस की पूर्व संध्या को एक बार फिर पर्यावरण संरक्षण के नाम कर दिया। हर वर्ष की भांति इस बार भी उन्होंने पौधरोपण कर अपने जन्मदिन की शुरुआत की और समाज के सामने एक सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत किया#
#इस अवसर पर समाजसेवी कर्ण सिंह राणा ने 5 पौधे रोपित किए। उन्होंने बताया कि यह पहल वह हर साल नियमित रूप से करते आ रहे हैं और आगे भी इसे अनवरत जारी रखेंगे। राणा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पहले वर्षों में लगाए गए पौधे अब विकसित होकर पर्यावरण को लाभ पहुंचा रहे हैं, जो उनके लिए सबसे संतोषजनक बात है#
#उन्होंने आम जनमानस से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपने जन्मदिन, सालगिरह या अन्य विशेष अवसरों पर पौधरोपण जैसे कार्यों को अपनाएं, जिससे पर्यावरण संरक्षण को बल मिल सके और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित किया जा सके#
#कार्यक्रम में सांडी विधानसभा से विधायक प्रभाष कुमार भी शामिल हुए। उन्होंने कर्ण सिंह राणा की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताया#
#यह आयोजन न केवल एक व्यक्तिगत उत्सव था, बल्कि समाज को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का एक सार्थक प्रयास भी साबित हुआ#
#इस मौके पर यूथ आइकॉन आलोकिता श्रीवास्तव, संकल्प 1000 से श्याम जी गुप्ता, गौरव सिंह, पवन आदि मौजूद रहे#


No comments