Breaking News

#उन्नाव:- बांगरमऊ- में ओलावृष्टि से मक्का-उड़द की फसल तबाह#


#उन्नाव:- बांगरमऊ- में ओलावृष्टि से मक्का-उड़द की फसल तबाह#

#उन्नाव: बांगरमऊ- तहसील क्षेत्र में मौसम का कहर देखने को मिला, जहां तेज हवाओं के साथ हुई ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। अचानक बदले मौसम के चलते आई तेज आंधी और ओलों की मार से खेतों में खड़ी मक्का और उड़द की फसल बुरी तरह प्रभावित हो गई। कई जगहों पर फसल पूरी तरह जमीन पर गिर गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है#

#स्थानीय किसानों के मुताबिक, फसल कटाई से पहले ही इस आपदा ने उनकी उम्मीदों को तोड़ दिया है। अब किसान प्रशासन से मुआवजे की मांग कर रहे हैं। यह पूरा मामला बांगरमऊ तहसील क्षेत्र का है, जहां मौसम की इस मार से ग्रामीण इलाकों में चिंता का माहौल बना हुआ है#

No comments