#लखनऊ:- DGP राजीव कृष्ण का सख्त संदेश: लापरवाही पर कार्रवाई, 5 थानेदार लाइन हाजिर#
#लखनऊ:- DGP राजीव कृष्ण का सख्त संदेश: लापरवाही पर कार्रवाई, 5 थानेदार लाइन हाजिर#
#लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग सुधार को लेकर बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस मुख्यालय में हुई उच्चस्तरीय अपराध समीक्षा बैठक में उन्होंने साफ कहा कि लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगी और प्रोएक्टिव पुलिसिंग को प्राथमिकता दी जाएगी। सड़क हादसों और ट्रैफिक प्रबंधन में सुधार न करने पर पहली बार सख्त कार्रवाई करते हुए 5 थाना प्रभारियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इसके अलावा बाराबंकी और जौनपुर के 2 क्षेत्राधिकारी (ट्रैफिक) के खिलाफ प्रारंभिक जांच के आदेश भी दिए गए हैं#
#बैठक में आगामी पर्वों को ध्यान में रखते हुए सभी जिलों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए। आयोजकों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया गया।
DGP ने जन शिकायत निस्तारण (IGRS) में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि अधिकारी खुद जनसुनवाई करें और शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।
इसके साथ ही मीडिया समन्वय को लेकर भी स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए, ताकि पुलिस की कार्यवाही और सूचनाएं समय पर आम जनता तक पहुंच सकें#

No comments