#उन्नाव:- में नए डीएम ने संभाली कमान, अधिकारियों संग की पहली बैठक#
#उन्नाव:- में नए डीएम ने संभाली कमान, अधिकारियों संग की पहली बैठक#
#उन्नाव: में नवागत जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। हमीरपुर से तबादले के बाद वह उन्नाव के नए डीएम बने हैं। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर विधिवत रूप से पदभार संभाला। इसके बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ पहली बैठक की, जिसमें जिले के प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की गई#
#बैठक में विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया। नवागत डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करते हुए जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। नए डीएम के कार्यभार संभालने के साथ ही प्रशासनिक गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है#

No comments