Breaking News

#कानपुर:- देहात में 102-108 एम्बुलेंस सेवा में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर#


#कानपुर:- देहात में 102-108 एम्बुलेंस सेवा में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर#

#कानपुर: देहात में 102 और 108 एम्बुलेंस सेवा के संचालन में बड़े स्तर पर फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। जांच में खुलासा हुआ कि एम्बुलेंसों को फर्जी तरीके से ट्रिप दिखाकर संचालित किया जा रहा था। इस मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की गई थी, जिसके बाद डीएम ने जिले में संचालित एम्बुलेंस सेवाओं का सत्यापन कराने के निर्देश दिए। जांच के लिए एसडीएम और प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों की टीम गठित की गई#

#जांच में सामने आया कि एम्बुलेंस संचालन में व्यापक अनियमितताएं की गईं, जिसमें फर्जी ट्रिप दर्ज कर लाभ लेने की बात सामने आई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) को दोषियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही संबंधित संस्था और पर्यवेक्षकों पर विभागीय कार्रवाई के भी आदेश दिए गए हैं#

#सीएमओ ने बताया कि पूरे मामले की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी और जल्द ही सख्त कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि जिले में एम्बुलेंस सेवा का संचालन EMRI ग्रीन हेल्थ सर्विसेज के पास है, जिससे इस मामले में जवाबदेही और भी महत्वपूर्ण हो गई#

No comments