#हरदोई:- कई का नुकसान, एक को आई चोट, इंस्पेक्टर मार्तंड प्रताप सिंह ने संभाला मोर्चा, यातायात हुआ बहाल#
#हरदोई:- कई का नुकसान, एक को आई चोट, इंस्पेक्टर मार्तंड प्रताप सिंह ने संभाला मोर्चा, यातायात हुआ बहाल#
#हरदोई: मंगलवार शाम तेज हवाओं के झोंकों से बेनीगंज नगर के बस स्टॉप पर खड़े नीम के भारी भरकम पेड़ के गिरने से यातायात प्रभावित हो गया। प्रताप नगर संडीला मार्ग के बीच बेनीगंज बस स्टॉप पर भीषण जाम की स्थितियों से निपटने के लिए सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर मारकंडे प्रताप सिंह ने मोर्चा संभालते हुए वन विभाग, विद्युत विभाग एवं नगर पंचायत कर्मियों का सहयोग लिया। बीच सड़क पर पड़े बड़े विशाल पेड़ को मुख्य मार्ग से हटाए जाने का प्रयास प्रारंभ किया गया। बताते चलें कि नगर के बस स्टॉप पर नीम पेड़ के करण ग्रामीण क्षेत्रों को गई 11000 विद्युत लाइन का पोल क्षतिग्रस्त हो गया जिससे चारों ओर कायम अंधेरे में इंस्पेक्टर ने हाथ में टार्च लेकर वन कर्मियों द्वारा काटी जा रही लकड़ी को स्वयं सड़क से हटाना प्रारंभ कर दिया, जिसे देख नगर निवासियों ने भी सहयोग किया। मौके पर जाम की स्थितियों को देख वन दरोगा सचिन शर्मा सहयोगी पंकज अवस्थी ने लकड़ी काटने वालों को बुलाकर कार्य में तेजी लाई जिससे महज कुछ ही देर में दोनों और सड़क मार्ग को साफ कर खोला जा सका, वही प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उपरोक्त पेड़ गिरने से एक राहगीर नाम अज्ञात निवासी अज्ञात घायल हो गया जिसे पुलिस द्वारा प्राथमिक उपचार हेतु नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां सड़क किनारे दुकान लगाए बेचें नमक पटरी दुकानदार का ठेला व सामान टूटकर चारों ओर बिखर गया जिससे उसे नुकसान उठाना पड़ा। जहां वर्दी की मानवता देख लोग उत्साहित नजर आए#

No comments