#हरदोई:- BSA पर गिरी गाज: शासन ने बैठाई विभागीय जांच, संयुक्त शिक्षा निदेशक होंगे जांच अधिकारी#
#हरदोई:- BSA पर गिरी गाज: शासन ने बैठाई विभागीय जांच, संयुक्त शिक्षा निदेशक होंगे जांच अधिकारी#
#हरदोई: उत्तर प्रदेश शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग में बड़ी कार्रवाई करते हुए हरदोई के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) डॉ. अजीत सिंह के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश जारी किए हैं#
#07 अप्रैल 2026 को जारी शासनादेश के अनुसार, डॉ. अजीत सिंह पर साक्षरता एवं वैकल्पिक शिक्षा से जुड़े कार्यों में गंभीर लापरवाही और अनियमितताओं के आरोप लगे हैं#
#पत्र में उल्लेख है कि संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन में देरी, ई-ऑफिस पोर्टल पर फाइलों का लंबित रहना, बिना अनुमति एआरपी (ARP) की तैनाती, तथा विभागीय बैठकों में अपेक्षित सहभागिता न करने जैसे मामलों को शासन ने गंभीरता से लिया है#
#इसके अलावा, योजनाओं के संचालन में रुचि न लेने और प्रशासनिक स्तर पर शिथिलता बरतने के आरोप भी लगाए गए हैं, जिससे विभागीय कार्य प्रभावित हुए है#
#इन आरोपों के आधार पर उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली 1999 के नियम-7 के तहत विभागीय कार्रवाई संस्थित की गई है। शासन ने इस मामले की जांच लखनऊ मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक को सौंपी है, जिन्हें जांच अधिकारी नामित किया गया है। वे पूरे प्रकरण की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट शासन को सौंपेंगे#

No comments