#हरदोई:- अखिलेश पाठक थामेंगे सपा का दामन, सपा मुखिया अखिलेश यादव कल दिलाएंगे पार्टी की सदस्यता#
#हरदोई:- अखिलेश पाठक थामेंगे सपा का दामन, सपा मुखिया अखिलेश यादव कल दिलाएंगे पार्टी की सदस्यता#
#हरदोई: राजनीति में एक कहावत है कि यहां न कोई परमानेंट दुश्मन होता है और न कोई किसी का परमानेंट दोस्त, तो यही कहावत हरदोई जिले की राजनीति में भी कुछ दिनों में परवान चढ़ती हुई आपको दिखाई दे सकती है। हरदोई जिले की शाहाबाद विधानसभा में एक बड़े नेता की निष्ठाएं कल बदल जायेगीं। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार भाजपा के बहुत ही वरिष्ठ नेता रहे अखिलेश पाठक कल मंगलवार को राजधानी लखनऊ में सपा मुखिया अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा का दामन थाम लेंगे#
#बताते चलें कि अखिलेश पाठक भाजपा के सिंबल पर 2012 में शाहाबाद विधानसभा से चुनाव भी लड़ चुके हैं और वह भाजपा में कई महत्वपूर्ण पदों पर भी रह चुके हैं। 2022 के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने शाहाबाद से अपनी सीटिंग एमएलए रजनी तिवारी को दोबारा प्रत्याशी बना दिया था जिससे नाराज होकर अखिलेश पाठक ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन दाखिल कर दिया था। पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ नामांकन दाखिल करने के चलते भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने अखिलेश पाठक को पार्टी से निष्कासित कर दिया था जिसके बाद से अखिलेश पाठक राजनीतिक वनवास काट रहे थे, ऐसे में विधानसभा चुनावों के कुछ महीने पहले अखिलेश पाठक के सपा में जाने से शाहाबाद विधानसभा के सपा टिकट की दावेदारी रोमांचक हो गई है, पहले मना जा रहा था कि पूर्व विधायक आसिफ खान बब्बू का सपा का टिकट फाइनल है लेकिन अखिलेश पाठक की ज्वाइनिंग से अब टिकट की रेस रोमांचक हो जाएगी, हालांकि आगामी विधानसभा चुनाव में सपा का टिकट किसे मिलेगा यह तो बाद में पता चलेगा लेकिन अखिलेश पाठक की ज्वाइनिंग से शाहाबाद की राजनीति में बड़ा भूचाल आना निश्चित है#

No comments