#हरदोई:- पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल का विपक्ष पर हमला, बोले- महिला आरक्षण का विरोध राष्ट्रहित में नहीं#
#हरदोई:- पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल का विपक्ष पर हमला, बोले- महिला आरक्षण का विरोध राष्ट्रहित में नहीं#
#हरदोई: भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने नारी वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण बिल) को लेकर विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण का विरोध करना निंदनीय है और यह राष्ट्रहित में नहीं है। हरदोई में पत्रकारों से बातचीत के दौरान नरेश अग्रवाल ने कहा कि आगामी पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में महिलाएं विपक्षी दलों को करारा सबक सिखाएंगी और भाजपा के पक्ष में एकजुट होकर मतदान करेंगी। उन्होंने दावा किया कि चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत होगी#
#अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर बोलते हुए उन्होंने भारत की विदेश नीति की सराहना की। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच तनाव के संदर्भ में उन्होंने कहा कि भारत सदैव शांति का पक्षधर रहा है और सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है कि मामला शांतिपूर्ण तरीके से सुलझे#
#केंद्र सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए श्री अग्रवाल ने कहा कि भारत विश्व अर्थव्यवस्था में चौथे स्थान की ओर बढ़ रहा है, जो देश के लिए गौरव की बात है। उन्होंने विपक्षी दलों से सरकार की उपलब्धियों की सराहना करने की अपील भी की। आगामी 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित गंगा एक्सप्रेसवे उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर भी उन्होंने हरदोई की जनता से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। हरदोई के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए नरेश अग्रवाल ने कहा कि उनके कार्यकाल और नितिन अग्रवाल के मंत्री कार्यकाल में जिले के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी गई#
#उन्होंने दावा किया कि हरदोई को बिजली कटौती से मुक्त कराया गया, 220 केवी पावर स्टेशन, बिजली विभाग का अधीक्षण अभियंता कार्यालय, रोडवेज बस अड्डा और परिवहन विभाग का क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय स्थापित कराया गया। उन्होंने कहा कि शहर की कई प्रमुख सड़कों का निर्माण और सुंदरीकरण कराया गया है। साथ ही कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए प्रशासन को गुंडों और अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की खुली छूट दी गई है#

No comments