#हरदोई:- में किसी का कुर्ता छोटा बड़ा नहीं होगा सांसद जयप्रकाश रावत का बयान,भाजपा में अंदरूनी कलह खुलकर आई सामने#
#हरदोई:- में किसी का कुर्ता छोटा बड़ा नहीं होगा सांसद जयप्रकाश रावत का बयान,भाजपा में अंदरूनी कलह खुलकर आई सामने#
#हरदोई: जिले के सदर विधानसभा क्षेत्र के पूराबहादुर में होली मिलन कार्यक्रम के दौरान भाजपा सांसद जयप्रकाश रावत ने कहा कि “कुर्ता लंबा–छोटा करने को लेकर हमारे लोग चिंतित हैं,लेकिन मैं अपने लोगों से कहना चाहता हूं कि कुर्ता छोटा नहीं, एक–दो इंच और लंबा कर लो।किसी का कुर्ता छोटा नहीं होने दूंगा।उन्होंने पंचतंत्र की कहानियों का उदाहरण देते हुए कहा कि बचपन में हम शेर,बंदर,खरगोश और कछुआ की कहानियाँ सुनते थे,लेकिन इनका वर्तमान राजनीति से कोई मतलब नहीं है#
#हालांकि सांसद जयप्रकाश रावत ने खुलकर किसी का नाम नहीं लिया लेकिन उनके इस बयान को आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल के उस हालिया बयान पर पलटवार के रूप में देखा जा रहा है।जिसमें उन्होंने कहा था कि कुछ लोग अंदर से हमारा विरोध करते हैं और चुनाव जीतने पर माला लेकर हमें आगे मिलते हैं,जबकि मूल कार्यकर्ता पीछे रह जाता है।ऐसे लोगों के लिए मैं कहना चाहता हूं कि मैं कुर्ता लंबा करना जानता हूं, तो छोटा करना भी जानता हूं।ऐसे में जयप्रकाश रावत के इस बयान से राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई हैं और भाजपा में अंदरूनी कलह एक बार फिर खुलकर सामने आ गई है#

No comments