Breaking News

#हरदोई:- में सनसनी: सफाईकर्मी के नाम पर 06 लाख का फर्जी लोन#


#हरदोई:- में सनसनी: सफाईकर्मी के नाम पर 06 लाख का फर्जी लोन#

#नौकरी गई—खून बेचकर गुजारा, अब किडनी बेचने की नौबत#

#हरदोई: जिले में एक सफाईकर्मी के साथ बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है, जिसने न केवल उसकी नौकरी छीन ली बल्कि उसे लाखों रुपये के कर्ज में भी डुबो दिया। आर्थिक तंगी से जूझ रहा पीड़ित अब खून बेचकर अपना जीवन यापन करने को मजबूर है और उसने जिला प्रशासन से किडनी बेचने की अनुमति तक मांगी है#

#टड़ियावा थाना क्षेत्र के निवासी पीड़ित राम नारायण ने आरोप लगाया है कि उसके ही साथ काम करने वाले सफाईकर्मी ऋषिकांत, जो वर्तमान में ब्लॉक माधौगंज में तैनात है, ने अपने साथी सुभाष के साथ मिलकर वर्ष 2022 में उसके नाम पर करीब 6 लाख रुपये का फर्जी लोन निकाल लिया। पीड़ित के मुताबिक आरोपियों ने उसके बैंक खाते में अपने बेटे का मोबाइल नंबर लिंक करवा दिया और कई वर्षों तक उसका वेतन भी हड़पते रहे। वर्ष 2023 में जब बैंक से लोन चुकाने का नोटिस आया, तब इस पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ#

#राम नारायण का कहना है कि उसने ब्लॉक से लेकर जिला स्तर तक कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कहीं भी उसकी सुनवाई नहीं हुई। लगातार आर्थिक संकट से जूझ रहे पीड़ित ने दावा किया कि कई बार उसे अपना खून बेचकर गुजारा करना पड़ा है। अब हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि उसने जिला प्रशासन से अपनी किडनी बेचने की अनुमति मांगी है, ताकि वह कर्ज चुका सके और अपने परिवार का भरण-पोषण कर सके#

#प्रशासन की भूमिका पर सवाल#

#इस पूरे मामले ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक सरकारी कर्मचारी के नाम पर फर्जी लोन, वेतन की हेराफेरी और शिकायतों पर कार्रवाई न होना व्यवस्था की बड़ी लापरवाही को उजागर करता है। पीड़ित ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और आर्थिक मदद की गुहार लगाई है#

No comments