Breaking News

#दिल्ली:- रिश्वत मामले में DGCA के डिप्टी डायरेक्टर जनरल गिरफ्तार, CBI की बड़ी कार्रवाई#


#दिल्ली:- रिश्वत मामले में DGCA के डिप्टी डायरेक्टर जनरल गिरफ्तार, CBI की बड़ी कार्रवाई#

#दिल्ली: में भ्रष्टाचार के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के डिप्टी डायरेक्टर जनरल को गिरफ्तार किया है। उन पर ₹2.5 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप है। CBI के अनुसार, इस मामले में एक निजी व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है, जो रिश्वत दिलाने में कथित रूप से शामिल था। एजेंसी ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और रिश्वत की पूरी रकम बरामद कर ली#

#जांच एजेंसी ने इसके बाद दिल्ली स्थित कई ठिकानों पर छापेमारी भी की। तलाशी के दौरान नगदी, सोना-चांदी के सामान और कई डिजिटल डिवाइस जब्त किए गए हैं। बताया जा रहा है कि मामला कुछ स्वीकृतियों और आधिकारिक कार्यों के बदले रिश्वत लेने से जुड़ा है। फिलहाल CBI दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और आगे की जांच जारी है#

No comments