Breaking News

हरदोई:- को मिलेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, PPP मॉडल पर निर्माण को मंजूरी#


हरदोई:- को मिलेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, PPP मॉडल पर निर्माण को मंजूरी#

#हरदोई:- के लिए एक बड़ी सौगात सामने आई है। उत्तर प्रदेश सरकार ने पी.पी.पी. (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल पर अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन स्थापित किए जाने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह स्वीकृति योगी आदित्यनाथ और दयाशंकर सिंह द्वारा दी गई, जिस पर आबकारी मंत्री एवं नगर विधायक नितिन अग्रवाल ने उनका आभार व्यक्त किया है#

#मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि हरदोई में अत्याधुनिक बस स्टेशन बनने से यात्रियों को सुगम यात्रा, बेहतर सुरक्षा और स्वच्छ वातावरण की सुविधा मिलेगी। साथ ही कैंटीन, वीआईपी लाउंज जैसी आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने यह भी बताया कि इस परियोजना से न केवल शहर की यातायात व्यवस्था और अधिक व्यवस्थित होगी, बल्कि व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी#

#मंत्री श्री अग्रवाल ने हरदोई के सभी नागरिकों को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए इसे जिले के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया#

No comments