#हरदोई:- टड़ियावा- गरीब दुकानदार की फूस की दुकान में लगाई आग, सामान जलकर राख#
#हरदोई:- टड़ियावा- गरीब दुकानदार की फूस की दुकान में लगाई आग, सामान जलकर राख#
#हरदोई: टड़ियावा- कस्बे में बीती रात अराजक तत्वों ने एक गरीब दुकानदार की फूस की दुकान में आग लगा दी, जिससे दुकान में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित पप्पू हलवाई ने बताया कि वह कस्बे में पशु चिकित्सालय के पास अपनी छोटी सी दुकान चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बीती रात करीब साढ़े 10 बजे अज्ञात लोगों ने उनकी दुकान में आग लगा दी। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते, आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया#
#घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक दुकान का सारा सामान जल चुका था। पीड़ित ने पुलिस से मामले की शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और अराजक तत्वों की तलाश की जा रही है#

No comments