Breaking News

#हरदोई:- कछौना- गौसगंज के सौर्यांश सिंह ने रचा इतिहास, SSC CGL में AIR 95 हासिल कर बढ़ाया मान#


#हरदोई:- कछौना- गौसगंज के सौर्यांश सिंह ने रचा इतिहास, SSC CGL में AIR 95 हासिल कर बढ़ाया मान#

#हरदोई:- कछौना- ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम गौसगंज गांव के निवासी सौर्यांश सिंह, पुत्र धर्मेंद्र कुमार, ने कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की प्रतिष्ठित संयुक्त स्नातक स्तरीय (CGL) परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अखिल भारतीय स्तर पर 95 वीं रैंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे जिले में हर्ष का माहौल है#

#सौर्यांश सिंह का चयन केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो में इंस्पेक्टर के पद पर हुआ है, जो उनके परिश्रम और समर्पण का प्रत्यक्ष प्रमाण है। उल्लेखनीय है कि वे वर्तमान में गृह मंत्रालय में कार्यरत हैं और अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनकी सफलता का सिलसिला यहीं नहीं थमा। इसी वर्ष उन्होंने कर्मचारी चयन आयोग की सेलेक्शन पोस्ट 2025 परीक्षा में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए चार अलग-अलग पदों पर चयन प्राप्त किया। साथ ही, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की परीक्षा में भी उन्होंने सफलता का परचम लहराया#

#सौर्यांश सिंह की इन उल्लेखनीय उपलब्धियों ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। उनकी यह सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है और यह संदेश देती है कि दृढ़ संकल्प, मेहनत और लगन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है#

No comments