#हरदोई:- गैस संकट के बीच नॉनवेज ढाबे पर घरेलू सिलेंडरों का धड़ल्ले से व्यावसायिक इस्तेमाल, सिस्टम पर उठे सवाल#
#हरदोई:- गैस संकट के बीच नॉनवेज ढाबे पर घरेलू सिलेंडरों का धड़ल्ले से व्यावसायिक इस्तेमाल, सिस्टम पर उठे सवाल#
#हरदोई: जिले में एक ओर आम उपभोक्ता घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के लिए परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर घरेलू गैस सिलेंडरों का खुलेआम इस्तेमाल किया जा रहा है#
#पिहानी क्षेत्र स्थित समा ढाबा पर एक-दो नहीं बल्कि चार-चार घरेलू गैस सिलेंडर इस्तेमाल होते देखे जा सकते हैं, जिससे जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि घरेलू उपभोक्ताओं को एक सिलेंडर पाने के लिए हफ्तों इंतजार करना पड़ रहा है। लोग लंबी लाइनें लगाने को मजबूर हैं, इसके बावजूद गैस एजेंसी संचालक समय पर गैस उपलब्ध नहीं करा पा रहे हैं#
#इसके उलट कई ढाबों, होटलों और अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर घरेलू सिलेंडरों का बेधड़क उपयोग किया जा रहा है, जबकि नियमानुसार व्यावसायिक उपयोग के लिए कमर्शियल सिलेंडर अनिवार्य हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर यह घरेलू गैस सिलेंडर व्यावसायिक प्रतिष्ठानों तक कैसे पहुंच रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन और संबंधित विभाग निष्पक्ष जांच करें तो बड़े स्तर पर अनियमितताओं का खुलासा हो सकता है। लोगों ने दोषियों पर कार्रवाई कर घरेलू उपभोक्ताओं को राहत दिलाने की मांग की है#

No comments