#हरदोई:- यूजीसी-नेट परीक्षा में शानदार सफलता, श्रुति शुक्ला बनीं हरदोई जिले का गौरव#
#हरदोई:- यूजीसी-नेट परीक्षा में शानदार सफलता, श्रुति शुक्ला बनीं हरदोई जिले का गौरव#
#हरदोई: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित UGC NET दिसंबर 2025 परीक्षा में श्रुति शुक्ला ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। उन्होंने 300 में से 200 अंक प्राप्त कर 99.56 पर्सेंटाइल हासिल किया है, जो बेहद शानदार उपलब्धि मानी जा रही है। शिक्षा विषय एजुकेशन से परीक्षा देने वाली श्रुति शुक्ला ने न सिर्फ नेट क्वालिफाई किया बल्कि जेआरएफ (जूनियर रिसर्च फेलोवशिप) भी प्राप्त किया है। इसके साथ ही वह असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए भी पात्र घोषित की गई हैं#
#श्रुति शुक्ला की इस उपलब्धि से उनके परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी माता आशा शुक्ला और पिता सुनील कुमार शुक्ला ने बेटी की इस सफलता पर गर्व जताते हुए कहा कि यह उसकी मेहनत और लगन का परिणाम है। जानकारी के अनुसार, इस विषय में कुल 45,883 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 34,284 परीक्षार्थी शामिल हुए#
#ऐसे प्रतिस्पर्धी माहौल में श्रुति का 99.56 पर्सेंटाइल हासिल करना उनकी कड़ी मेहनत को दर्शाता है। स्थानीय लोगों और शिक्षकों ने भी श्रुति को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह सफलता क्षेत्र के अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनी है#

No comments