Breaking News

#हरदोई:- कंप्यूटर टैली प्रशिक्षण के लिये करे आवेदन/ निदेशक#


#हरदोई:- कंप्यूटर टैली प्रशिक्षण के लिये करे आवेदन/ निदेशक#

#निदेशक: बैंक आँफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) विक्रांत ओझा ने बताया है, कि जनपद के 18 वर्ष से 45 वर्ष तक की बेरोजगार युवक एवं युवतियों के स्वरोजगार स्थापना हेतु कंप्यूटर का टैली सॉफ्टवेयर (Assistant Bookkeeper)  का 38 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम 02 मई 2026 से प्रारंभ हो रहा है। प्रशिक्षण के अंतर्गत टैली सॉफ्टवेयर संचालन का संपूर्ण ज्ञान, जी.एस.टी रिटर्न भरना, वर्ड, एक्सेल, पावर प्वाइंट तथा बेसिक कम्प्यूटर का प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। प्रशिक्षण के दौरान आवास तथा भोजन की सुविधा पूर्णतया निःशुल्क उपलब्ध है। प्रशिक्षण के साथ प्रशिक्षणार्थियों को मार्केट सर्वे, बिजनेस प्लान, उद्यमिता विकास, प्रोजेक्ट रिपोर्ट तथा बैंकिंग की जानकारी भी प्रदान की जाती है, और साथ ही सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत 5 लाख तक के ब्याज रहित ऋण प्रदान करवाने में भी संस्थान सहायता प्रदान करती है। इच्छुक अभ्यर्थी शीघ्र संपर्क करें, सीट सीमित है । संपर्क सूत्रः- 9044801001, 7379969627#

------------------------------------------

#15 दिवसीय शिल्पकारी प्रशिक्षण के लिये करे आवेदनः-सुष्मिता सिंह#

#02जिला ग्रामोद्योग अधिकारी सुष्मिता सिंह ने बताया है, कि माटीकला कौशल विकास योजना के अन्तर्गत 15 दिवसीय शिल्पकारी प्रशिक्षण हेतु जनपद-हरदोई को 20 शिल्पकारियों का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। माटीकला कौशल विकास योजना अन्तर्गत शिल्पकारी प्रशिक्षण हेतु आर्थिक रूप से निर्बल हों तथा जिनका जीविकापार्जन एक मात्र माटीकला व्यवसाय पर ही निर्भर हो। 15 दिवसीय शिल्पकारी प्रशिक्षण पूर्णतः आवासीय होगा तथा प्रशिक्षण अविधि में प्रशिक्षुवृत्ति भी प्रत्येक प्रशिक्षार्थी को प्रदान की जायेगी। अतः माटीकला कौशल विकास योजना अन्तर्गत शिल्पकारी प्रशिक्षण हेतु इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन-पत्र#

No comments