Breaking News

#हरदोई:- शाहाबाद- 03 डबल डेकर बसों सहित चार वाहन सीज, यातायात नियमों की अनदेखी पर बड़ी कार्यवाही#


 #हरदोई:- शाहाबाद- 03 डबल डेकर बसों सहित चार वाहन सीज, यातायात नियमों की अनदेखी पर बड़ी कार्यवाही#

#हरदोई: शाहाबाद- सड़क पर लापरवाही अब महंगी पड़ रही है। शाहाबाद सर्किल में अपर पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण के नेतृत्व में उधरनपुर बैरियर पर चलाए गए सघन चेकिंग अभियान में नियम तोड़ने वालों पर जोरदार कार्रवाई की गई#

#अभियान के दौरान डबल डेकर बस UP30BT7736 में क्षमता से अधिक सवारियां भरने के साथ छत पर यात्रियों को बैठाकर सफर कराया जा रहा था, जिसे पुलिस ने यात्रियों की जान से सीधा खिलवाड़ मानते हुए तुरंत कार्रवाई की। वहीं बस UP15FT2022 और UP15FT9121 के चालक वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके। इसके अलावा टैम्पू UP30DT7866 भी बिना कागजात और खतरनाक तरीके से सवारियां ढोता मिला।


पुलिस ने चारों वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया। अचानक हुई इस सख्ती से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। अपर पुलिस अधीक्षक ने साफ कहा कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा, किसी भी हाल में ढिलाई नहीं बरती जाएगी#

No comments