#हरदोई:- हरपालपुर-अंतरजनपदीय गैंग के दो शातिर चोर गिरफ्तार, अवैध तमंचा समेत चोरी का सामान बरामद#
#हरदोई: हरपालपुर- पुलिस को अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अंतरजनपदीय स्तर पर सक्रिय दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किया गया करीब 50 लीटर डीजल, डीजल चोरी करने के उपकरण, एक 315 बोर का अवैध तमंचा तथा घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किया है#
#पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय थे और सुनसान स्थानों पर खड़े वाहनों से डीजल चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। उनकी गतिविधियों की शिकायत लगातार मिल रही थी, जिसके बाद पुलिस टीम ने सतर्कता बढ़ाते हुए सघन चेकिंग अभियान चलाया#
#चेकिंग के दौरान संदिग्ध अवस्था में मिले दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने डीजल चोरी की कई घटनाओं को कबूल किया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का डीजल, उपकरण और अवैध असलहा बरामद कर लिया। हरपालपुर पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय चोरी के गिरोह पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है#

No comments