#हमीरपुर:- में हाईवे किनारे खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, 05 की दर्दनाक मौत#
#हमीरपुर:- में हाईवे किनारे खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, 05 की दर्दनाक मौत#
#हमीरपुर: में भीषण सड़क हादसा हो गया. NH 34 पर मौदहा कोतवाली क्षेत्र के छिरका गांव के पास हाईवे किनारे खड़े ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार कार टकरा गई. हादसे में कार सवार 05 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. मरने वालों में तीन पुरुष और 02 महिला शामिल है#
#बागेश्वर धाम से दर्शन कर लौट रहे थे, जानकारी के मुताबिक, कानपुर महानगर के नवाबगंज के सिग्नेचर सिटी के रहने वाले नरेंद्र कुमार अपनी पत्नी रेखा, राजकपूर और उनकी पत्नी मीना के साथ कार से बागेश्वर धाम दर्शन करने गए थे. कार लखनऊ के रहने वाला आयुष चौहान चला रहा था. दर्शन के बाद सभी लोग कार से कानपुर लौट रहे थे. जैसे ही कार मौदहा के छिरका गांव के पास पहुंची तो सामने कबरई महोबा जा रहे तेज रफ्तार ट्रक कार से टकरा गई#
#हादसे में इनकी मौत, हादसे के बाद राजकपूर, उनकी पत्नी मीना, नरेंद्र और उनकी पत्नी रेखा व कार चालक आयुष सिंह चौहान की मौत हो गई, सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांचो शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं, ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है#
#परिजनों को दी सूचना, अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार वर्मा भी घटनास्थल पर पहुंच गए. उन्होंने मृतकों के परिजनों को हादसे की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सभी मृतक कानपुर के रहने वाले थे. कार चालक लखनऊ का रहने वाला था. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. हादसे के बाद जाम की स्थिति को सुचारु करवाया दिया गया#

No comments