Breaking News

#हरदोई:- अशोक सिंह लालू बने प्रताप वाहिनी अवध प्रांत के अध्यक्ष#


#हरदोई:- अशोक सिंह लालू बने प्रताप वाहिनी अवध प्रांत के अध्यक्ष#

#हरदोई: सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय युवा नेता अशोक सिंह लालू को प्रताप वाहिनी के अवध प्रांत का प्रांतीय अध्यक्ष घोषित किया गया है। संगठन के शीर्ष नेतृत्व द्वारा की गई इस घोषणा के बाद समर्थकों एवं शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई।नवनियुक्त प्रांतीय अध्यक्ष अशोक सिंह लालू ने संगठन नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ किया जाएगा#

#उन्होंने कहा कि संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने, युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा सामाजिक मुद्दों पर मजबूती से कार्य करने का प्रयास किया जाएगा।उन्होंने आगे कहा कि अवध प्रांत के सभी जिलों में संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से जल्द ही व्यापक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। साथ ही कार्यकर्ताओं को संगठित कर समाजहित से जुड़े कार्यों को गति दी जाएगी। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं समर्थकों ने अशोक सिंह लालू को बधाई देते हुए उनके नेतृत्व में संगठन के विस्तार और मजबूती की उम्मीद#

No comments