#हरदोई:- में भीषण सड़क हादसा, डंपर की टक्कर से 2 की मौत, 4 गंभीर घायल#
#हरदोई:- में भीषण सड़क हादसा, डंपर की टक्कर से 2 की मौत, 4 गंभीर घायल#
#हरदोई: शहर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा सुबह करीब 3:45 बजे हरदोई-सांडी रोड पर शारदा नहर पुल के पास ग्राम मन्ना पुरवा के निकट हुआ, जब एक तेज रफ्तार डंपर ने कार और मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी#
#टक्कर इतनी भीषण थी कि कार और बाइक सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि मोटरसाइकिल सवार डंपर के नीचे दब गया। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया#
#मृतकों की पहचान 45 वर्षीय रामरहीश पुत्र हरिबक्श निवासी शाहाबुद्दीनपुर थाना कोतवाली शहर और 30 वर्षीय आशीष पुत्र माताराम निवासी ग्राम श्रीमऊ थाना अरवल के रूप में हुई है। अन्य घायलों का इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, सभी लोग सांडी क्षेत्र में एक शादी समारोह से वापस अपने गांव लौट रहे थे। कार में पांच लोग सवार थे, जिनमें बच्चे और अन्य परिजन भी शामिल थे#
#घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। क्षेत्राधिकारी नगर अंकित मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है#
#पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है#

No comments