Breaking News

#लखनऊ:- में 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला लापता, तलाश जारी#


#लखनऊ:- में 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला लापता, तलाश जारी#

#लखनऊ: के आशियाना क्षेत्र से 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार लक्ष्मी यादव (उम्र 71 वर्ष) 30 अप्रैल 2026 की शाम अपने घर से निकलीं, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है#

#परिजनों के अनुसार लक्ष्मी यादव आशियाना स्थित मुन्नी नगर (ग्रीन सिटी) क्षेत्र की निवासी हैं। उनके पति का नाम आर.डी. यादव बताया गया है। परिवार ने आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है#

#बताया जा रहा है कि उन्हें आखिरी बार रात करीब 11 बजे के आसपास शहीद पथ स्थित फौजी ढाबा के पास देखा गया था। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना थाना आशियाना में दे दी गई है, जहां पुलिस टीम महिला की तलाश में जुटी हुई है#

#अपील: यदि किसी व्यक्ति को लक्ष्मी यादव के संबंध में कोई भी जानकारी प्राप्त होती है, तो कृपया तुरंत निम्न नंबरों पर संपर्क करें: 📞 8860831427, 7678468726, 7703023889, 8413813512#

#परिजनों ने महिला को खोजने में सहयोग करने वाले व्यक्ति को उचित इनाम देने की भी घोषणा की है। साथ ही आम जनता से अपील की गई है कि इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करें, ताकि जल्द से जल्द महिला का पता लगाया जा सके#

No comments