#लखनऊ:- ट्रैफिक जाम पर हाईकोर्ट सख्त, 2 हफ्ते में मांगी रिपोर्ट#
#लखनऊ:- ट्रैफिक जाम पर हाईकोर्ट सख्त, 2 हफ्ते में मांगी रिपोर्ट#
#लखनऊ: में लगातार बढ़ते ट्रैफिक जाम को लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने अधिकारियों को स्थायी समाधान निकालने का निर्देश देते हुए दो सप्ताह के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट पेश करने को कहा है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पॉलिटेक्निक चौराहे से किसान पथ तक लगने वाले भीषण जाम पर नाराजगी जताई। अदालत ने अधिकारियों के जवाब पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि वर्षों से समस्या बनी हुई है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकाला गया#
#इस मामले में डीसीपी ट्रैफिक (पूर्व) और नगर निगम के अधिकारी कोर्ट में पेश हुए। कोर्ट ने टिप्पणी की कि जाम की वजह से आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। यह सख्ती जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान दिखाई गई। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि अगली सुनवाई में संबंधित अधिकारी विस्तृत रिपोर्ट के साथ पेश हों और समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में उठाए गए कदमों की जानकारी दें#

No comments