#हरदोई:- फुटपाथ पर अतिक्रमण बना जाम की बड़ी वजह, जागरूकता की जरूरत#
#हरदोई:- फुटपाथ पर अतिक्रमण बना जाम की बड़ी वजह, जागरूकता की जरूरत#
#हरदोई: शहर के धर्मशाला रोड से सामने आई तस्वीरें एक गंभीर समस्या की ओर इशारा कर रही हैं। फुटपाथ, जो पैदल चलने वालों के लिए बनाए गए हैं, अब दुकानों और सामान से घिरते जा रहे हैं। इसका सीधा असर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पर पड़ रहा है और आए दिन जाम की स्थिति बन रही है#
#स्थानीय लोगों का कहना है कि जब सड़क के किनारे फुटपाथ तक अतिक्रमण हो जाता है, तो पैदल चलने वाले लोगों को मजबूरन सड़क पर वाहनों के बीच चलना पड़ता हैं। इससे न केवल दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ता है, बल्कि ट्रैफिक भी बाधित होता है। जनहित में यह जरूरी है कि व्यापारी और आम नागरिक इस समस्या को समझें और स्वेच्छा से फुटपाथ खाली रखें#
#प्रशासन की कार्रवाई के साथ-साथ जनसहभागिता भी बेहद अहम है, तभी शहर को जाम और अव्यवस्था से राहत मिल सकती है। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया, तो आने वाले दिनों में हालात और बिगड़ सकते हैं। इसलिए अब जरूरत है जागरूकता और जिम्मेदारी की, ताकि हरदोई को अतिक्रमण मुक्त और सुगम यातायात वाला शहर बनाया जा सके#

No comments