Breaking News

#अयोध्या:- डीएम की बड़ी कार्रवाई: एसडीएम मिल्कीपुर सहित 23 अधिकारियों का मई माह का वेतन रोका#


#अयोध्या:- डीएम की बड़ी कार्रवाई: एसडीएम मिल्कीपुर सहित 23 अधिकारियों का मई माह का वेतन रोका#

#अयोध्या: डीएम शशांक त्रिपाठी की बड़ी कार्रवाई, लापरवाही पर डीएम सख्त, मिल्कीपुर एसडीएम, बेसिक शिक्षा अधिकारी समेत 23 अधिकारियों का मई माह का वेतन रोका। अयोध्या जिला अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है#

#आईजीआरएस और सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की अप्रैल 2026 की समीक्षा में गंभीर खामियां मिलने पर 23 अधिकारियों का मई माह का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया गया है#

#अधिकारियों द्वारा निस्तारित किए गए प्रकरणों में शत-प्रतिशत आवेदक असंतुष्ट, शिकायतकर्ताओं से संपर्क करने का प्रतिशत भी 90 फीसदी से कम पाया गया। कार्रवाई की जद में आने वालों में। एसडीएम मिल्कीपुर, बेसिक शिक्षा अधिकारी, खनन निरीक्षक अयोध्या, सम्पत्ति प्रबंधक आवास एवं विकास परिषद#

#जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन, सहायक निदेशक मत्स्य विभाग, प्रधानाचार्य प्राविधिक शिक्षा, एडीओ पंचायत अमानीगंज, सीडीपीओ तारून, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, प्रधानाचार्य आईटीआई, वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा, बीडीओ मया बाजार, एडीओ पंचायत मवई, तहसीलदार बीकापुर, दुग्ध विकास विभाग प्रबंधक, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, पशु चिकित्साधिकारी अमानीगंज व सोहावल, बीडीओ सोहावल, बीडीओ पूराबाजार, बीईओ बीकापुर तथा प्रभारी चिकित्साधिकार पूराबाजार शामिल हैं#

No comments