#लखनऊ:- बीजेपी नेता समेत 4 गांजा तस्कर गिरफ्तार#
#लखनऊ:- बीजेपी नेता समेत 4 गांजा तस्कर गिरफ्तार#
#51.50 लाख कीमत, बिहार से लाकर लखनऊ समेत आसपास के जिलों में तस्करी#
#लखनऊ: के बीबीडी थाना क्षेत्र में शनिवार को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के अंतरजनपदीय नेटवर्क का खुलासा किया। कानपुर और बाराबंकी एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने मोहनलालगंज के BJP जिला पंचायत सदस्य समेत चार तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 103 किलो गांजा, दो कारें और सात मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 51.50 लाख रुपए आंकी गई है#
#बाराबंकी यूनिट के साथ कार्रवाई की#
#एएनटीएफ यूनिट कानपुर के प्रभारी निरीक्षक अयनुद्दीन ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बाराबंकी यूनिट के साथ संयुक्त अभियान चलाया गया। बीबीडी क्षेत्र स्थित बबुरिहा पावर हाउस के सामने नहर पुलिया तिराहे पर घेराबंदी कर दो कारों को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहनों में छिपाकर रखा गया 103 किलो गांजा बरामद हुआ#
#गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जितेंद्र कुमार जायसवाल निवासी शाह मोहम्मदपुर अपैया थाना नगराम, विशाल पांडेय निवासी कंचनपुर मटियारी लखनऊ, सौरभ जायसवाल निवासी दशहराबाग थाना कोतवाली नगर बाराबंकी और अखिलेश कुमार निवासी बेहटा मुजावर उन्नाव के रूप में हुई है#
#जिला पंचायत सदस्य लंबे समय से बिहार से कर रहा था तस्करी#
#पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी जितेंद्र कुमार जायसवाल ने बताया कि वह लंबे समय से बिहार से बड़ी मात्रा में गांजा मंगवाकर लखनऊ और आसपास के जिलों में सप्लाई करता था। पुलिस के मुताबिक, जितेंद्र मोहनलालगंज क्षेत्र से निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य है।एएनटीएफ टीम ने सभी आरोपियों और बरामद माल को बीबीडी पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की तलाश में जुटी है#

No comments