Breaking News

#हरदोई:- विकास के दावों की खुली पोल, 25 साल से सड़क निर्माण का इंतजार, नेताओं के वादे फेल, बदहाल सड़क पर हर दिन खतरे का सफर कर रहे ग्रामीण#


#हरदोई:- विकास के दावों की खुली पोल, 25 साल से सड़क निर्माण का इंतजार, नेताओं के वादे फेल, बदहाल सड़क पर हर दिन खतरे का सफर कर रहे ग्रामीण#

#हरदोई: बिलग्राम विकास खंड की ग्राम पंचायत बरगांवा के इमामनगर तकिया गांव की सड़क पिछले करीब 25 वर्षों से बदहाली का दंश झेल रही है। गांव तक पहुंचने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है, जिससे ग्रामीणों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की हालत इतनी खराब है कि स्कूल बस और वैन गांव में आने से कतराती हैं। मजबूरन छोटे-छोटे बच्चों को टूटी सड़क, गड्ढों और कीचड़ भरे रास्तों से होकर स्कूल जाना पड़ता है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी भयावह हो जाती है, जब सड़क पूरी तरह दलदल में तब्दील हो जाती है। ऐसे में लोगों का घर से निकलना तक मुश्किल हो जाता है#

#स्थानीय लोगों का आरोप है कि वर्षों से जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से सड़क निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं। चुनाव के समय नेता गांव में पहुंचकर विकास के बड़े-बड़े वादे करते हैं, मगर चुनाव खत्म होते ही गांव की समस्याएं भी भुला दी जाती हैं। ग्रामीणों ने बताया कि खराब सड़क के कारण मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में भी दिक्कत होती है। कई बार एंबुलेंस तक गांव में नहीं पहुंच पाती, जिससे लोगों की परेशानियां और बढ़ जाती हैं। गांववासियों ने जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जल्द से जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की है, ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और ग्रामीणों को वर्षों पुरानी समस्या से राहत मिल सके#

No comments