Breaking News

#हरदोई:- की नवीन गल्ला मंडी में SDM सदर की छापेमारी, सरकारी बोरों में भरा सैकड़ों क्विंटल गेहूं बरामद#


#हरदोई:- की नवीन गल्ला मंडी में SDM सदर की छापेमारी, सरकारी बोरों में भरा सैकड़ों क्विंटल गेहूं बरामद#

#हरदोई: शहर की नवीन गल्ला मंडी में एसडीएम सदर मयंक कुंडू की छापेमारी से हड़कंप मच गया। प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान सरकारी बोरों में भरा सैकड़ों क्विंटल गेहूं बरामद किया गया। कई बोरियों पर पीसीएफ की मोहर और वर्ष 2026-27 का चिन्ह भी मिला, जिससे पूरे मामले में अनियमितता और अवैध कारोबार की आशंका जताई जा रही है#

#बताया गया कि मंडी सचिव कार्यालय के पास स्थित एक दुकान और आसपास के क्षेत्र में छापेमारी की गई। इस दौरान करीब 450 से 500 गेहूं से भरे बोरे कब्जे में लिए गए। मौके पर बड़ी संख्या में सरकारी संस्थाओं की मोहर लगी बोरियां मिलने के बाद व्यापारियों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई#

#प्रशासन को शिकायत मिली थी कि कुछ निजी लोग सरकारी बोरों का इस्तेमाल कर गेहूं की खरीद-फरोख्त कर रहे हैं। शिकायत के आधार पर एसडीएम सदर स्वयं जांच के लिए मंडी पहुंचे। जांच के दौरान भारी मात्रा में गेहूं से भरे सरकारी बोरे पाए गए। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि सरकारी बोरों का उपयोग कर गेहूं को अवैध तरीके से इधर-उधर बेचा जा रहा था। फिलहाल प्रशासन मामले की गहन जांच में जुटा हुआ है और बरामद बोरों व गेहूं के स्रोत की पड़ताल की जा रही#

No comments