Breaking News

#लखनऊ:- उम्मीद पोर्टल पर 31 हजार से ज्यादा वक्फ संपत्तियों का पंजीकरण रद्द#


#लखनऊ:- उम्मीद पोर्टल पर 31 हजार से ज्यादा वक्फ संपत्तियों का पंजीकरण रद्द#

#लखनऊ: प्रदेश में वक्फ संपत्तियों के सत्यापन अभियान के दौरान बड़ी संख्या में दस्तावेजों में खामियां सामने आने के बाद उम्मीद पोर्टल पर हजारों पंजीकरण रद्द कर दिए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार अब तक 31 हजार से अधिक वक्फ संपत्तियों का रजिस्ट्रेशन निरस्त किया जा चुका है#

#जानकारी के मुताबिक प्रदेश में कुल 1,18,302 वक्फ संपत्तियां दर्ज हैं, जिनमें से 31,328 संपत्तियों का पंजीकरण रद्द किया गया है। वहीं 31,192 संपत्तियों के वक्फ दावों को भी अमान्य घोषित किया गया है। जांच के दौरान कई मामलों में खसरा नंबर वक्फ बोर्ड के रिकॉर्ड से मेल नहीं खाए, जबकि कई संपत्तियों के राजस्व अभिलेखों में दर्ज रकबे में भी बदलाव पाया गया#

#अधिकारियों का कहना है कि दस्तावेजों में तकनीकी त्रुटियां, रिकॉर्ड में विसंगतियां और अधूरे विवरण मिलने पर यह कार्रवाई की गई है। संबंधित विभाग अब रिकॉर्ड का दोबारा सत्यापन और राजस्व अभिलेखों से मिलान कर रहा है, ताकि वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके#

No comments