Breaking News

#हरदोई:- सड़क विवाद में मारपीट, जातिसूचक गालियां और जान से मारने की धमकी#


#हरदोई:- सड़क विवाद में मारपीट, जातिसूचक गालियां और जान से मारने की धमकी#

##हरदोई: जिले के टड़ियावां थाना क्षेत्र में सड़क पर गाड़ी हटाने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट और गंभीर आरोपों तक पहुंच गया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, शिकायतकर्ता मुकेश कुमार वर्मा के अनुसार, 12 मई 2026 की रात करीब 12:30 बजे वह अपने साथियों—आशु, अनुज व अन्य के साथ बोलेरो गाड़ी से शादी समारोह से लौट रहे थे। जब वे जयराजपुर गांव के पास पहुंचे, तो रास्ते में एक गाड़ी खड़ी मिली, जिससे उनका रास्ता बाधित हो गया। रास्ता खाली कराने के लिए आवाज देने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो उन्होंने हॉर्न बजाया#

 #इसी बात पर आरोप है कि मोहित शुक्ला और उसके साथियों ने आकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर लात-घूंसे, बेल्ट और डंडों से हमला किया गया। पीड़ितों का आरोप है कि जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई। हमले में गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त किया गया और कई लोगों को चोटें आईं। पुलिस कार्रवाई घटना के बाद पीड़ित पक्ष थाने पहुंचा, जहां मेडिकल परीक्षण कराया गया#

#पुलिस ने तहरीर के आधार पर विभिन्न धाराओं मारपीट, गाली-गलौज, धमकी और एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई। इस सम्बन्ध में मोहित शुक्ला का कहना है कि वे मौके पर नहीं थे, उन्हें राजनैतिक षड़यंत्र के तहत फर्जी फंसाया जा रहा है#

No comments