#लखनऊ:- मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव का निधन, 38 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस#
#लखनऊ:- मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव का निधन, 38 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस#
#लखनऊ: समाजवादी पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र और अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव का बुधवार सुबह लखनऊ में निधन हो गया। वह 38 वर्ष के थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
#प्रतीक यादव भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति थे और राजनीति से दूरी बनाकर फिटनेस और हेल्थ सेक्टर के कारोबार से जुड़े हुए थे। फिटनेस और बॉडी बिल्डिंग को लेकर उनकी खास पहचान थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, परिवार के करीबी सूत्रों ने बताया कि प्रतीक यादव कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे और हाल ही में अस्पताल में भर्ती भी रहे थे। हालांकि, मौत की आधिकारिक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी#
#बीते कुछ महीनों में प्रतीक यादव अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स को लेकर भी चर्चा में रहे थे। जनवरी 2026 में उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से वैवाहिक विवाद और मानसिक तनाव से जुड़े पोस्ट सामने आए थे, जिसके बाद उन्होंने वीडियो जारी कर विवाद सुलझने की बात कही थी#

No comments