#हरदोई:- खेत पर अवैध कब्जे से परेशान किसान, राजस्व अधिकारियों की नजर में गुनहगार#
#हरदोई:- खेत पर अवैध कब्जे से परेशान किसान, राजस्व अधिकारियों की नजर में गुनहगार#
#हरदोई: जिले में किसानों की समस्याएं लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं। ताज़ा मामला सदर तहसील क्षेत्र के अहिरोरी गांव से सामने आया है, जहां किसान कल्लू पुत्र सोबरन ने अपनी जमीन पर अवैध कब्जे और प्रशासनिक लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित किसान का आरोप है कि गांव के ही यूनुस, अशरफ, आमिद और हनीफ ने उसकी कृषि भूमि पर कब्जा कर लिया है। इतना ही नहीं, खेत में खड़े कई पेड़ों को भी काट दिया गया#
#किसान का कहना है कि उसने मामले की शिकायत राजस्व विभाग के अधिकारियों से कई बार की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। कल्लू ने आरोप लगाया कि राजस्व अधिकारियों ने विपक्षियों से मिलीभगत कर फर्जी रिपोर्ट लगा दी, जिससे उसे न्याय नहीं मिल सका। किसान का कहना है कि लगातार शिकायतों के बावजूद उसकी जमीन कब्जा मुक्त नहीं कराई गई और अब वह मानसिक रूप से बेहद परेशान है, क्योंकि जाँच रिपोर्ट में उसे ही गुनहगार बता दिया गया है#
#अपने खेत पर पहुंचकर किसान ने प्रशासन से न्याय की मांग करते हुए कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वह आत्महत्या जैसा कदम उठाने को मजबूर होगा। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और सरकारी नुमाइंदो की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं राजस्व विभाग के जाँच अधिकारी अपनी रिपोर्ट में किसान को ही गुनहगार बता रहे हैं।
रिपोर्ट: एच. श्याम बाजपेयी#

No comments