#हरदोई:- 3 वर्ष कार्यकाल पूरा होने पर केक काटकर मनाया जश्न#
#हरदोई:- 3 वर्ष कार्यकाल पूरा होने पर केक काटकर मनाया जश्न#
#हरदोई: नगर पंचायत कार्यालय बेनीगंज में वरिष्ठ व्यक्तियों एवं पत्रकारों की उपस्थिति में नगर पंचायत अध्यक्ष शिवप्यारी अंजना के 3 वर्ष कार्यकाल पूरा होने पर केक काटकर जश्न मनाया गया। जिसमें सभी ने करतल ध्वनि से बचे हुए शेष कार्यकाल की बधाई दी। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी का कार्यभार देख रहे मजिस्ट्रेट संजय अग्रहरी की मौजूदगी में केक काटा गया और एक दूसरे का मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष के साथ नगर विकास की संचालित योजनाओं के संदर्भ में परिचर्चा की गई। साथ ही शेष दो वर्षों के कार्यकाल में क्या ऐसी भविष्य की योजनाएं हैं जिनसे नगर को एक नई सौगात मिलेगी। इस पर भी गहन चर्चा की गई। अध्यक्ष प्रतिनिधि रूपेश अंजाना ने बताया नगर वासियों को तमाम सुविधाओं के साथ डी फ्रीजर की व्यवस्था की गई है जिससे किसी भी प्रकार से होने वाली मौत के पश्चात पीड़ित परिजनों को सुविधा हेतु शव संरक्षित करने के लिए व्यवस्था जुटाई गई है, जिसका खर्च नगर पंचायत वहन करेगा। उन्होंने बताया मुख्य मार्ग जो बस स्टॉप बेनीगंज से लेकर कुर्सी रोड तक लगभग 01 किलोमीटर जो काफी जर्जर अवस्था में है, लोक निर्माण विभाग के अधीन होने के कारण बेनीगंज के लोगों को आवागमन में समस्याएं है, इस संबंध में जिला अधिकारी से भी सिफारिश की जा रही है, ताकि इस मुख्य मार्ग का आने वाले समय में निर्माण कार्य हो सके जिससे नागरिकों को सुविधा उपलब्ध हो, इसके साथ ही प्रतिवर्ष जल निकासी को लेकर जो परेशानियां सामने आती है उनके समाधान हेतु नाला निर्माण का कार्य प्रगति पर है, ऐसी उम्मीद की जाती है कि बरसात आने से पूर्व सुचारू किया जाएगा#

No comments