Breaking News

#हरदोई:- भगवान बुद्ध की प्रतिमा की स्थापना रोकने पहुंची राजस्व और पुलिस टीम पर दबंगों ने किया पथराव, कई पुलिसकर्मी घायल#

#हरदोई:- भगवान बुद्ध की प्रतिमा की स्थापना रोकने पहुंची राजस्व और पुलिस टीम पर दबंगों ने किया पथराव, कई पुलिसकर्मी घायल#

#हरदोई: बिना अनुमति के भगवान बुद्ध की प्रतिमा की स्थापना रोकने गई राजस्व और पुलिस टीम पर पथराव किया गया। इस दौरान कई पुलिस कर्मियों को चोटें आई है। घटना की सूचना पर तत्काल भारी पुलिस फोर्स के साथ एस डी एम संडीला नारायणी भाटिया व क्षेत्राधिकारी हरियावाँ अजीत सिंह पहुंचे और मामले को शांत कराया। देर रात मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा एवं जिला अधिकारी अनुनय झा ने जानकारी देते हुए बताया कि कोतवाली क्षेत्र बेनीगंज के ग्राम महुआकोला में प्रशासन की बिना अनुमति लिए गांव के पुत्ती लाल पुत्र गिरजा प्रसाद मौर्य द्वारा अपने 25 अन्य साथियों के साथ मिलकर भगवान बुद्ध की प्रतिमा की स्थापना की जा रही थी जिसका स्थानीय लोगों द्वारा विरोध किया जा रहा था। इस पर बुधवार की सुबह राजस्व व पुलिस ने उपरोक्त को समझाया। सुबह 11 बजे से शुरू हुई आपसी बातचीत रात 10 बजे तक चलती रही जहां मौजूद ग्रामीणों के अलावा बौद्ध धर्म को मानने वाले राजधानी लखनऊ की अलग अलग जगहों से शामिल तीनों युवकों नाम अज्ञात ने शरारती तत्वों के साथ मिलकर राजस्व टीम और पुलिस बल पर पथराव कर दिया। भीड़ को अचानक उग्र होता देख पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा जिसके चलते एक पुलिस कर्मी सहित महिला आरक्षी को गंभीर चोटें आई। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोथावां भेजा गया है। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल दो लोगों को हिरासत में लिया गया है अन्य लोगों को चिह्नित कर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है#

No comments