#प्रयागराज: मे चल रहा था सेक्स रैकेट,पुलिस ने छापा मारकर 4 महिला व 2 पुरुषों को हिरासत मे लिया#
#प्रयागराज: मे चल रहा था सेक्स रैकेट,पुलिस ने छापा मारकर 4 महिला व 2 पुरुषों को हिरासत मे लिया#
#प्रयागराज: अतरसुइया थाना क्षेत्र स्थित कल्याणी देवी मोहल्ले में शनिवार शाम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मकान में चल रहे कथित सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने चार महिलाओं और 2 पुरुषों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है#
#पुलिस के मुताबिक, स्थानीय लोगों द्वारा लंबे समय से मकान में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत की जा रही थी। लोगों का कहना था कि यहां रोजाना नए-नए लोगों का आना-जाना लगा रहता था। शिकायतों के आधार पर पुलिस ने निगरानी बढ़ाई और शनिवार शाम एसीपी के नेतृत्व में छापा मारा#
#जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो मकान का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पुलिस अंदर पहुंची, जहां अलग-अलग कमरों में युवक और युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले#
#छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद कीं। सभी 6 लोगों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस नेटवर्क को कौन संचालित कर रहा था और इसमें अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं#
#पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पकड़े गए लोगों से पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही मकान मालिक और इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है#

No comments